इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप बेस्ट ट्रेड यूनियन लीडर

राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजीवा रेड्डी ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

बिलासपुर प्रदेश इंटक के अध्य्क्ष बावा हरदीप सिंह बेस्ट ट्रेड यूनियन लीडर के रूप मंे गोल्ड मेडल से नवाजे गए हैं। कानपुर में चल रहे इंटक के 32वें अधिवेशन के दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजीवा रेड्डी ने प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह को बेस्ट यूनियन लीडर के खिताब गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। प्रदेश इंटक के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि पूरे भारत से सिर्फ  दो लोगों को ही गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र  दिया गया हैं, जिसमें प्रदेश इंटक के अध्य्क्ष बावा हरदीप सिंह व दूसरे रेलवे के महामंत्री एवं इंटक के उपाध्यक्ष एम रघुविया शामिल हंै। उन्होंने बताया कि बावा हरदीप सिंह हिमाचल इंटक के अध्यक्ष होने के साथ-साथ इंटक के वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव, भारतीय राष्ट्रीय परिवहन फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हंै।  बावा हरदीप सिंह के नेतृत्व में हिमाचल में आशा वर्कर्ज, पंप ऑपरेटर्स, परिवहन निगम सहित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की हकों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकार में जब बावा हरदीप सिंह हिमाचल भवन निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्य्क्ष थे तो भी उन्होंने ही प्रदेश में लाखों मजदूरों को इस बोर्ड से कईर् सुविधाएं प्रदान करवाई गई थीं, जिसमें गृहिणियों के लिए वॉशिंग मशीन भी प्रमुख थी। इंटक की पूरे भारत में तीन करोड़ की सदस्यता है और हिमाचल के लिए यह सम्मान मिलना गर्व की बात है। प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों सीता राम सैणी, जगत राम शर्मा, ठाकुर दास शर्मा, भूप सिंह चौहान, उमेश शर्मा, रूप सिंह ठाकुर, सुभाष शर्मा, हरदयाल सिंह, नासिर मोहम्मद, प्रेम लाल भाटिया, गौरी लाल भारती, टेक चंद कटोच, रविंद्र जट्ट, यशपाल ठाकुर, वीना शर्मा, तोता राम, प्रेम लाल भाटिया, लीला शर्मा, मधु चंदेल, अब्दुल रफीक, संजीव सिंह, जगरेश्वर, रणजोध, जसवीर, चेत राम, भारत भूषण, गगन जुबलानी, वाईपी कपूर, खिमी राम चौहान, सकृत कश्यप, राजन गोयल और श्याम ठाकुर ने बधाई दी है।