इंस्पेक्टरी राज खत्म करने पर चर्चा आज

By: Nov 30th, 2019 12:01 am

शिमला – निवेशकों को इंस्पेक्टरी राज से छुटकारे के अहम मसले पर शनिवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। यहां तय किया जाएगा कि एक ही पोर्टल पर कैसे एनओसी को भेजे जाने वाले अधिकारियों का चयन किया जाएगा। मुख्य सचिव के सामने इसे लेकर प्रेजेंटेशन दी जाएगी। निवेश के मामले में भ्रष्टाचार को खत्म करने की तरफ सरकार का यह महत्त्वपूर्ण प्रयास होगा। इससे मंजूरियों के मामले में भ्रष्टाचार की संभावनाएं काफी कम हो जाएंगी। अधिकारियों ने इस तरह की प्रक्रिया को अपनाने पर मंथन किया है और अब मुख्य सचिव को इसकी जानकारी दी जाएगी। शनिवार को कोई फैसला ले लिया जाएगा। मुख्य सचिव के साथ राय मशविरे के बाद इस व्यवस्था को यहां पर लागू कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार संबंधित विभागों के अधकारियों का नाम कम्प्यूटर पर दर्ज होगा और कम्प्यूटर खुद चुनेगा कि कौन सा अधिकारी कहां पर इंस्पेक्शन के लिए जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App