उच्च् अध्ययन  को जाएंगे दो चिकित्सक

By: Nov 15th, 2019 12:20 am

घुमारवीं – सिविल अस्पताल घुमारवीं के दो चिकित्सक रजिस्ट्रारशिप को जाएंगे। जिनमें एक एमडी तथा दूसरे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं। इससे सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की कमी खलेगी। अस्पताल में जब तक इनके स्थान पर दूसरे चिकित्सकों की नियुक्ति न हो जाती, तब तक मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। घुमारवीं अस्पताल से इन चिकित्सकों को रजिस्ट्रारशिप के लिए आदेश जारी हो गए हैं। एक-दो दिनों में  इन चिकित्सकों को घुमारवीं अस्पताल से रिलीव कर दिया जाएगा।  घुमारवीं के लोगों को अब एमडी तथा एनेस्थेसिया  की सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा।  इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल घुमारवीं में चिकित्सकों के पांच पद हैं। अस्पताल में पिछले दिनों चिकित्सकों के सभी पद भरे हुए थे। लेकिन, सिविल अस्पताल घुमारवीं में तैनात दो चिकित्सक रजिस्ट्रारशिप के लिए जाएंगे। जिनमें एक एमडी डा. लक्की तथा दूसरे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डा. मुकेश शामिल हैं। जब तक सरकार इन चिकित्सकों के स्थान पर दूसरे डाक्टरों की नियुक्ति अस्पताल में नहीं करती, तब तक यहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App