ऊना अस्पताल में तीन महीने फ्री लंगर

By: Nov 20th, 2019 12:28 am

मरीजों और तीमारदारों को दोपहर को फ्री मिल रहा भोजन, रोगियों के स्वास्थ्य को देखकर तैयार होता है खाना

ऊना –क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहे गुरु का लंगर में मंगलवार को ऊना जनहित मोर्चा की टीम ने सहयोग व सेवा की। अस्पताल में प्राचीन महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद महाराज के मार्गदर्शन में शुरू किया गया दोपहर को निःशुल्क भोजन लगातार 90 दिनों से जारी है। जो अस्पताल में रोगियों उनके परिजनों के साथ-साथ रूटीन में आने वाले रोगियों की सेवा कर रहा है। इस लंगर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में अस्पताल में आए जरूरतमंद भोजन करते हैं। भोजन को महादेव मंदिर में तैयार किया जाता है और रोगियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार कर अस्पताल में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।  ऊना जनहित मोर्चा की टीम चेयरमैन हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में इस लंगर में अपना सहयोग किया। ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार डा. सुभाष शर्मा, राजकुमार पठानिया, बलिंद्र कुमार गोल्डी, राजीव भनोट मुनिंद्र अरोड़ा, शिव सांभर, ज्योति लाल बग्गा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू किया गया गुरु का लंगर एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य में सभी को बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लंगर को सभी परिवारों को अपने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अपनाना चाहिए, ताकि यह सेवा का कार्य लंबे समय तक निरंतर चलता रहे। चेयरमैन हरिओम गुप्ता ने कहा कि ऊना जनहित मोर्चा की तरफ से जो भी सहयोग इस लंगर में होगा लगातार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महादेव मंदिर के महंत मंगला नंद महाराज के निर्देश पर शुरू हुआ यह पुण्य कार्य अपने आप में एक मिसाल है। इस अवसर पर अशोक ओहरी, सुरिंद्र शर्मा, अमित शर्मा, राजन पुरी, अशोक राणा, संजीव कुमार, शिव कुमार सांभर, राजेश सैणी, अश्विनी जेतिक, दिनेश गुप्ता, राजू, बीट्टू, अविनाश कपिला, मोहनलाल मोनी, विशाल सयाल, सोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App