ऊना पर खर्च होंगे 3.15 करोड़ रुपए

By: Nov 21st, 2019 12:20 am

ऊना – विकास खंड ऊना की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रास्ते बनाने सहित अन्य विकास कार्यों पर लगभग 3.15 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों से लगभग 15 ग्राम पंचायतें लाभांन्वित होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायात बड़साला में दो पक्के रास्तों व शमशान घाट के लिए 27.20 लाख, अप्पर बसाल में दो शमशानघाट सहित दो रास्तों के लिए 29.41 लाख, ग्राम पंचायत कुरियाला में दो पक्के रास्तों के लिए 9.78 लाख, ग्राम पंचायत नंगल संलागड़ी में तीन रास्तों और नाले के लिए 29.91 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि रास्तों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत समूरकलां के लिए सात लाख, बरनोह के लिए 4.95 लाख, लमलैहड़ी के लिए 17.63 लाख, कोटलाकलां के लिए 11.22 लाख, बदोली के लिए 14.90 लाख, झंबर के लिए 3.55 लाख रूपए व्यय किए जाएगें। कंवर ने कहा कि बटूही पंचायत में सड़क, शमशानघाट और सामुदायिक केंद्र पर 9.73 लाख, चलोला में रास्ते, सामुदायिक केंद्र और नाले के लिए 11.80 लाख, त्यूड़ी में रास्तों और भूमिगत पाइप के लिए 21.78 लाख। जबकि धंमाधरी में दो नालों के लिए 17.88 लाख और रेंसरी में सामुदायिक केंद्र के लिए तीन लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि विकास खंड की अन्य छह पंचायतों के लिए 95 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App