ऊना हॉस्पिटल में नई सेवा शुरू, मरीजों के लिए एक घण्टा बंटेगी चाय-दूध।

By: Nov 19th, 2019 12:40 pm

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में गुरु का लंगर समिति द्वारा प्राचीन महादेव मंदिर कोटलाकला के महंत मंगला नंद महाराज के निर्देश पर नई सेवा शुरू की गई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर समिति द्वारा शुरू किए गए दोपहर के भोज के बाद अब शाम के समय दूध की सेवा शुरू की गई है। प्रतिदिन सुबह ६ से ७ बजे तक दूध व चाय की सेवा रोगियों व उनके परिजनों के लिए रहेगी। गुरु का लंगर समिति द्वारा इस दूध व चाय के सेवा प्रकल्प का संचालन किया जाएगा, जबकि सेवा भारती संस्था ऊना व ऊना जनहित मोर्चा भी इसमें सहयोगी रहेंगे। गुरु का लंगर समिति के सदस्य दिनेश गुप्ता ने बताया कि प्राचीन महादेव मंदिर के महंत मंगला नंद महाराज के निर्देश पर सेवा शुरू की जा रही है। इससे पहले दोपहर का भोजन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि दूध व चाय की सेवा रोगियों के लिए प्रतिदिन एक घंटे के लिए रहेगी, जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है।
ऊना से मुनिन्द्र अरोड़ा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App