एबीवीपी की सेवाएं सराहनीय

By: Nov 12th, 2019 12:20 am

 70 साल से राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

ऊना –एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने कहा कि प्रदेश में एबीवीपी सराहनीय सेवाएं दे रही हैं और देश में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने अपने अस्तित्व के 70 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और यह देश के प्रमुख छात्र संगठन के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी से जुड़े छात्रों को शिक्षा के अलावा राष्ट्रीयता और देशभक्ति की मशाल को लेकर चलना चाहिए। सुनील आंबेकर ने कहा कि एबीवीपी के विकास में मुंबई के प्रोफेसर यशवंत राव केलकर ने 1958 से मुख्य भूमिका निभाई गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो एबीवीपी का संगठन है, उसका निर्माण प्रोफेसर केलकर ने किया और इन्हें एबीवीपी का वास्तविक निर्माणकर्ता के रूप में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रीय एकीकरण के उद्देश्य से कार्यक्रम और योजनाएं तैयार कर चलाती है और सामाजिक चेतना का उपयोग कर आर्थिक और अन्य समस्याओं को हल करती है। उन्होंने कहा आज एबीवीपी सभी विश्वविद्यालयों में, आईआईटी, आईआईएम, महाविद्यालय आदि शिक्षण संस्थानों में सक्रिय है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, परमजीत सिंह पम्मी, एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष डा. सुनील ठाकुर, प्रांत मंत्री राहुल राणा, कौल नेगी, एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश ठाकुर, उपाध्यक्ष एचपीएसआईडीसी प्रो. राम कुमार, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App