कबड्डी प्रतियोगिता में छाया हिमाचल

शिमला -43वीं अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। वहीं, पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में केंद्रीय सिविल सचिवालय ने अपने दोनों मैच जीते। एनसीटी दिल्ली,  कर्नाटक, महाराष्ट्र, आरएसबी चेन्नई विजयी रहे। महिला वर्ग में पूल-ए में हरियाणा, पूल-बी में महाराष्ट्र, पूल-सी में हिमाचल सचिवालय, पूल-डी में आरएसबी जयपुर शीर्ष स्थान पर रहीं। मुकाबलों में प्रो-कबड्डी लीग के स्टार रेडर  राहुल चौधरी, डिफेन्डर मोहित छिल्लर, रणजीत, अभिनंदन, सुभाष, निलेश शिंदे, श्रीराम, महेश गौड़ा ने भी मैच खेले।

हिमाचल पहली बार कर रहा है मेजवानी

हिमाचल प्रदेश कब्बडी प्रतियोगिता की मेजवानी  पहली बार कर रहा है। शिमला में स्टार खिलाडियों के पहुचने से यह कबड्डी प्रतियोगिता आर्कषण का केंद्र बन गई है। प्रतियोगिता में रविवार को अगले राऊड के मुकाबले खेले जाऐगें।