कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान।

By: Nov 25th, 2019 3:03 pm

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी का उनके निवास में सोमवार को निधन होगया। वह 70 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पीजीआई चण्डीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान सोमवार सुबह उनका सेऊबाग निवास स्थान में ह्दय गति रुक जाने से देहांत हो गया। उन्होंने 23 नवम्बर को अपने घर पर अपना 70 वां जन्मदिन मनाया था। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके धामी हाल ही में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर भी कार्यरत थे। निधन पर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि समूचा कुल्लू शोक में है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App