कार और जीप में टक्कर, चार घायल।

By: Nov 15th, 2019 2:45 pm

नेशनल हाइवे मंडी-पठानकोट पर कोटरोपि के पास कार और जीप में टक्कर हो जाने से कार में सवार चार महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए पद्धर अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां से एक घायल महिला को जोनल अस्पताल मंडी में रेफर कर दिया गया है। हादसा शुक्रवार सुबह सवा दस बजे पेश आया। इस दौरान करीब एक घंटा एनएच बंद रहा। बता दें, इस स्थान पर यह दसवां सड़क हादसा है और यहां हादसे में पहले भी दो युवक अपनी जान गवां बैठे हैं। उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App