केंद्र की टीम ने जांची फिन्ना सिंह परियोजना

By: Nov 14th, 2019 12:24 am

लिंक चैनल, डैम साइट, टनल और मेन चैनल का बारीकी से किया निरीक्षण 

नूरपुर –केंद्रीय जल आयोग सीडब्ल्यूसी शिमला की तीन सदस्य टीम ने नूरपुर हलके के तहत निर्माणाधीन लगभग 204.51 करोड़ की लागत से बनने वाली फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना का केंद्रीय जल आयोग की टीम ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस तीन सदस्य टीम का नेतृत्व केंद्रीय जल आयोग शिमला के निदेशक ओपी गुप्ता ने किया, जबकि टीम में उपनिदेशक मनोज कुमार व सहायक निदेशक बीआर वर्मा शामिल थे।  इस अवसर पर फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना के अधिशाषी अभियंता जीवन प्रकाश,  सहायक अभियंता मोहिंद्र सिंह, विजय शर्मा व अन्य स्टाफ  मौजूद था। इस टीम ने फिन्ना सिंह सिंचाई योजना में लिंक चैनल, डैम साइट, टनल व मेन चैनल आदि का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।  इस सिंचाई परियोजना में लगभग 1210 मीटर लिंक चैनल बन चुकी है व 4317 टनल भी बन चुकी और मुख्य नहर भी लगभग बन चुकी है जबकि डैम बनना अभी शेष है। इस सिंचाई परियोजना पर लगभग 134 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, जो कि कुल लागत का 50 प्रतिशत से ज्यादा बनता है। गौरतलब है कि नूरपुर हलके के सदवां-सुल्याली क्षेत्र के लिए  लगभग 204. 51 करोड़ रुपए की लागत से  बन रही फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना के बनने  से लगभग 4025 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई की सुविधा मिलेगी व इससे करीब 60 गांव लाभान्वित होंगे। इस बारे में फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना के अधिशाषी अभियंता जीवन प्रकाश ने बताया कि इस सिंचाई परियोजना का केंद्रीय जल आयोग शिमला की टीम ने दौरा कर बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App