केलांग में 14 को गरजेगी लाहुल-स्पीति कांग्रेस

By: Nov 5th, 2019 12:20 am

केलांग –लाहुल-स्पीति कांग्रेस 14 नवंबर को सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा, वहीं लोगों को सरकार की नाकामियों से भी अवगत करवाया जाएगा। लाहुल-स्पीति कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के आदशों पर प्रदश भर में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि लाहुल-स्पीति में उक्त प्रदर्शन पहले पांच नवंबर को होना था, लेकिन रोहतांग दर्रे पर भारी हिमपात के चलते जहां लाहुल-स्पीति कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला से बाहर फंस गए हैं, वहीं अब इस प्रदर्शन को 14 नवंबर को किया जाएगा। लाहुल-स्पीति कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर ने कहा है कि उक्त प्रदर्शन में जिला के सभी सदस्यों का आन अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान केलांग में एक विशाल रैली का भी आयोजन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App