कैलिफोर्निया में स्कूल में गोलीबारी में दो मरे, चार घायल
अमेरिका में कैलिफोर्निया के सौगस उच्च विद्यालय में गोलीबारी के कारण दो छात्रों की मौत हो गयी और हमलावर समेत चार लोग घायल हैं।लाॅस एंजिलिस के काउंटी शेरिफ एलेक्स विल्लानुएवा ने बताया कि गोलीबारी में घायल दो लोगाें की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। एक मृतक 16 वर्षीय किशोरी और दूसरा 14 वर्षीय किशोर है। उन्होंने बताया कि हमलावर समेत चार लोग घायल हैं। हमलावर की हालत गंभीर है।अधिकारियों ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में एक 16 वर्षीय छात्र अपने बैग से बंदूक निकालकर पांच लोगों को गोली मारता नजर आ रहा है। बाद में उसने खुद को भी सिर में गोली मार ली। हमलावर का गुरुवार को जन्मदिन था और वह गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।इससे पहले लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने एक बयान जारी कर बताया था कि काला कपड़ा पहने हुए एक संदिग्ध एशियाई व्यक्ति घटना स्थल पर देखा गया था।सांता क्लैरिटा वैली शेरिफ स्टेशन ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने का शक है और इस घटना की तत्परता से जांच की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App