खाई में गिरी ट्रैवलर, 13 सवार जख्मी

By: Nov 8th, 2019 12:23 am

स्वारघाट – स्वारघाट में गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर छड़ोल के समीप पर्यटकों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक सहित 13 लोग घायल हो गए। इनमें पांच पर्यटकों को ज्यादा चोटें आई हैं। सभी घायलों को पीएचसी स्वारघाट व क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की 108 एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चार गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। अन्य घायलों का बिलासपुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पर्यटकों से भरी एक टैम्पो टै्रवलर, जो कि गाजियाबाद से कुल्लू-मनाली की तरफ  जा रही थी, छड़ोल स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई और गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक जब ओवरटेक कर रहा था तो उसकी टक्कर से यह टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच पर्यटकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। चार पर्यटकों की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना सदर की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

घायलों की सूची

हादसे में घायल लोगों में मोहम्मद जैन पुत्र जहमदीन, हुजैफा पुत्र मुहम्मद साहिद खान, जैद पुत्र आदमखान, आयरा हाशमी पुत्री सागुप्ता हस्मी, मुहम्मद अरहम पुत्र मुहम्मद अफजल, उस्मान अंसारी पुत्र मुहम्मद जामिल, मुस्सा पुत्र अब्दुल, आसिफ पुत्र आयुव, सारा पुत्री मुहम्मद फरजाम, काजल पुत्री ओस्पाल चौहान, रमसा पुत्री सईद अरसद अली, भुरहान पुत्र मुदीन हुसैन व दीक्षा सिंह पुत्री दीपक सिंह सभी निवासी गाजियाबाद शामिल हैं। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों में हम्मद अरहम पुत्र मुहम्मद अफजल, उस्मान अंसारी पुत्र मुहम्मद जामिल, सारा पुत्री मुहम्मद फरजाम व रमसा पुत्री सईद अरशद अली शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App