खुद को सिनेमा का स्टूडेंट मानते हैं अनिल कपूर

मुंबई –  बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर अभी भी खुद को सिनेमा का स्टूडेंट मानते हैं। अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये चार दशक हो गये हैं। वह आज भी एक्टर के तौर पर काफी एक्टिव हैं और प्रोफेशनल स्तर पर काफी बिजी चल रहे हैं। अनिल कपूर को आज भी उनके लुक्स और स्टायल के चलते काफी यंग माना जाता है। अनिल कपूर ने कहा कि यूं तो वे काफी वर्षो से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उनके भीतर छिपे एक्टर के लिए एक पूरी जिंदगी भी कम है और वे अपने आपको सिनेमा का स्टूडेंट कहते हैं। उन्होंने कहा कि वे सिनेमा के साथ ही दूसरे कई प्लेटफॉर्म्स का भी हिस्सा बनना चाहते हैं।