खेत में महिलाओं ने की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

By: Nov 13th, 2019 12:20 am

भराड़ी थाना भराड़ी के तहत पड़ने वाले एक गांव की महिलाओं ने एक-दूसरे पर मारपीट तथा गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना में दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी, तभी उसके गांव की एक महिला आई तथा वह गाली-गलौज करने लगी। जब उसे गाली-गलौज करने से रोका, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके कारण उसे चोट भी आई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दूसरे ओर से महिला ने शिकायत दी कि वह अपने खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान एक महिला पेड़ से टहनियां काट रही थी। टहनियां काटने के बाद उसने पेड़ के साथ रस्सी को काट दिया। इस पर उसने इसके बारे पूछा, तो वह गाली-गलौज करने लगी। उस महिला के परिजन आ गए तथा मारपीट करना शुरू कर दी। उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि थाना भराड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App