खेल मंत्री ने बजरंग को दिया खेल रत्न अवार्ड

By: Nov 28th, 2019 7:46 pm

नई दिल्ली –   केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड गुरूवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्यालय में प्रदान किया। बजरंग विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में यह अवार्ड लेने के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे। खेल मंत्री ने बजरंग को आज यहां यह सम्मान प्रदान किया। देश को 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में टोक्यो ओलम्पिक का कोटा दिला चुके बजरंग को इसके साथ ही 32 लाख 70 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App