गोमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा

By: Nov 9th, 2019 12:10 am

शिमला –शिमला के राम मंदिर में 8 से 12 नवंबर तक धेनुमानस गो कथा का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून से आए गो गंगा कृपाकांक्षी पूज्य गोपाल मणि महाराज के सान्निधय में इस कथा का आयोजन किया जाएगा। भारत के संविधान में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की विधानसभा में इसका बिल पास हो चुका है। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान गोपाल मणि ने कही। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा देश के 29 राज्यों में इसके लिए कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपे और रैली निकाल कर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की जा चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग की है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाकर इसे पारित करवाएं। गोपाल मणि महाराज ने बताया कि प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। उच्च न्यायालय ने गो सदन निर्माण करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद गौ सदनों का निर्माण नहीं हो पा रहा है और आज गौ माता सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर श्री राम मंदिर में भारतीय गौ क्रांति मंच शिमला की ओर से शुक्रवार से गौ कथा का आयोजन किया गया। यह कथा 12 नवंबर तक चलेगी। इस मौके पर गोपाल मणी महाराज के साथ सीताशरण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App