ग्रयोह में पंचायत उपचुनाव का क्रेज

By: Nov 17th, 2019 12:36 pm

पंचायत उपचुनावों के तहत विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत ग्रयोह में वार्ड तीन की खाली सीट के लिए चुनाव हो रहा है। वार्ड पंच चुनने के लिए रविवार सुबह सात बजे ही मतदान केंद्र में वोटरों की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई थी। यहां दो महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हंै। वार्ड में कुल 322 मतदाता अपना वोट देंगे, जिनकी गिनती दोपहर तीन बजे के बाद शुरू होगी। पोलिंग बूथ कांगो का गहरा में वोटरों मेें मतदान के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App