चीन में उइगर हिरासत केंद्रों की संख्या जानकारी से कहीं अधिक

By: Nov 14th, 2019 12:02 am

आर्लिंग्टन – उइगर कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने जातीय समूह को हिरासत में लेने के लिए चीन द्वारा चलाए जा रहे करीब 500 शिविर और जेल देखे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि चीन में हिरासत में रह रहे लोगों की संख्या दस लाख बताई जाती है, लेकिन यह आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है। चीन में अल्पसंख्य उइगर मुसलमानों पर राज्य की ओर से सख्ती की खबरें अकसर ही आती रहती हैं। चीन के मुस्लिम क्षेत्र शिनजियांग के लिए आजादी की मांग कर रहे वाशिंगटन स्थित समूह ‘दि ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट’ ने 182 संदिग्ध हिरासत शिविरों के बारे में संकेत दिए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App