चुनाव ड्यूटी पर करंट लगने से नूरपुर का जवान शहीद

By: Nov 19th, 2019 12:03 am

जसूर  – उपमंडल के नूरपुर के तहत जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर की पंचायत ममूंह गुरचाल गांव के आईटीबीपी में सेवारत जवान शेर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह गांव मैहरका की चुनावी ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई। परिजनों अनुसार शेर सिंह आईटीबीपी में छत्तीसगढ़ में बतौर वायरलैस ऑपरेटर सेवारत थे और उनकी करीब 10 साल की सर्विस हुई थी हुई। मृतक जवान के चाचा राममूर्ति ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल के उच्च अधिकारियों द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे के आसपास फोन पर परिजनों को इस बात की सूचना दी गई। शेर सिंह झारखंड में चुनाव ड्यूटी पर थे। इस दौरान दूरसंचार व्यवस्था दुरुस्त करने के दौरान शेर को करंट लग गया, जिससे उनकी मृत्यु हुई है। मृतक के पिता गुरमेल सिंह तथा छोटा भाई सतीश कुमार प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं, वहीं पत्नी पायल गृहिणी है। शेर सिंह की एक चार वर्षीय पुत्री जैसिका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App