चौभिया में 26 पात्र परिवारों को गैस की सौगात

By: Nov 25th, 2019 12:28 am

विधायक जियालाल कपूर ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत जरूरतमंदों को दी सुविधा

भरमौर –उपमंडल की दूरदराज ग्राम पंचायत चौभिया में आयोजित सादे समारोह के दौरान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 26 पात्र  परिवारों को निशुल्क गैस क्नेक्शन बांटे गए।  विधायक जियालाल कपूर ने पात्र लोगो को गैस क्नेक्शन की सौगात बांटी। उन्होंने कहा भरमौर- पांगी विधानसभा क्षेत्र के जनजातीय तथा गैर जनजातीय क्षेत्र में एक समान विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। विशेषकर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसमें विशेषकर महिला गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान कर एक और जहां आर्थिक तौर पर  स्वाबलंबी  बनाया जा रहा है वहीं दूसरी और उन्हें लकड़ी के धुंए से भी निजात दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अब धुएं से होने वाली कई बीमारियों से बचाव हो रहा है। इसके साथ ही वनों में हरित आवरण के संरक्षण को भी बल मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी  योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोगों को जल्द समाधान करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष भरमौर सत्यप्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल ठाकुर व बीडीसी उपाध्यक्ष अरूण ठाकुर के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा काफी तादाद में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बहरहाल, उपमंडल की दूरदराज ग्राम पंचायत चौभिया में आयोजित सादे समारोह के दौरान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 26 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस क्नेक्शन बांटे गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App