जवाली के पास बस लुढ़की, 15 सवारियां घायल

By: Nov 25th, 2019 1:27 pm

उपमंडल जवाली के अंतर्गत 32मील-जवाली मार्ग पर बगडूर में निजी बस वाहन को पास देते हुए अनियंत्रित होकर करीबन 100 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस गिरने की सूचना मिलते ही एकदम से हा-हा कार मच गई। सूचना मिलते ही सिविल असप्ताल जवाली का स्टाफ मौका पर पहुंचा तथा घायलों का उपचार किया। स्थानीय टैक्सी चालक अपने वाहनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल जवाली में घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार, विधायक अर्जुन सिंह अस्पताल में पहुंचे तथा घायलों का कुशलक्षेम पूछा। पूरा अस्पताल लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया। बताया जा रहा है कि बस में 35 सवारियां थीं जिनमें से 15 सवारियों को चोटें आई हैं। घायलों का सिविल अस्पताल जवाली में इलाज चल रहा है। इसके बाद तहसीलदार जवाली सन्त राम नागर भी अस्पताल पहुंचे व मरीजों का हाल पूछा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App