जारी करें प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची

By: Nov 13th, 2019 12:01 am

हमीरपुर – प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ की कोर कमेटी के अध्यक्ष केवल ठाकुर एवं प्रदेश महासचिव यशवीर जंवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि टीजीटी कनफेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विजय गौतम के नेतृत्व में हाल ही में शिक्षा मंत्री के हमीरपुर प्रवास के दौरान उनसे मिला, जिसमें संघ ने मांग की कि प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्य के करीब 300 रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरा जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App