जिला कांग्रेस कमेटी  पदाधिकारियों ने नेहरू जयंती मनाई

By: Nov 15th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन हिसार में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर एक समारोह का आयोजन करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेहरुरु जी का देश की आजादी व विकास में अहम भूमिका रही है। आजादी के बाद भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। नेहरु जी ने औधोगिक विकास की पहल की और लगभग 500 रिहासतों को एकजुट करके देश के युवाओं को रोजगार देने जैसे कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि नेहरु जी का बच्चों के प्रति अपार प्रेम और बड़ा लगाव था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App