जिला परिषद के चुनाव में कंचन विनर

By: Nov 19th, 2019 12:20 am

कुनिहार –कुनिहार जिला परिषद वार्ड-चार के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित कंचन माला को 4214 व कांग्रेस समर्थित अंजु राठौर को  2752 मत मिले, जिसमें 1462 मतों की बढ़त लेकर कंचन माला ने जिला परिषद उपचुनाव में जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि इस उप चुनाव में कुल 7066 मत पड़े थे जिनमें से 51 मत रिजेक्ट पाए गए व 49 मत नोटा के पड़े। उन्होंने कहा कि मतगणना बड़े ही शांति पूर्ण ढंग  से सम्पन हुई। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों, अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों का इस चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से निपाटने के लिए धन्यवाद किया। कुनिहार जिला परिषद से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन माला की जीत पर अर्की भाजपा नेताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल ने खुशी जाहिर करते हुए  कहा कि यह जीत जयराम सरकार के कुशल नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि कुनिहार जिला परिषद वार्ड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व मंत्री डॉ राजीव सहजल के अथक प्रयासों से पार्टी ने अपनी परम्परागत इस सीट पर जीत दर्ज की है। नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य कंचन माला ने इस जीत का सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि वह कुनिहार जिला परिषद वार्ड को एक आदर्श वार्ड  बनाने के लिए प्रयास करेंगी । मंडलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने इस जीत को पार्टी की नीतियों की जीत बताया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर विजयी जलूस निकाला । इस अवसर पर चुनाव प्रभारी अमर सिंह परिहार, रविंद्र  परिहार, इंद्र पाल शर्मा, सीमा  महंत, सुनीता ठाकुर, सुरेश जोशी,  आरपी जोशी, ओम प्रकाश, शिप्रा जोशी , श्यामनन्द शांडिल, राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, राजंेद्र ठाकुर,हंसराज ठाकुर , हरजिंदर ठाकुर, चेतराम तनवर, श्याम लाल ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, तारा चंद शर्मा, विनोद तनवर, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App