जेन कहानियां : काली नाक वाले बुद्ध

By: Nov 30th, 2019 12:25 am

एक ज्ञान पिपासु साधिका ने अपने हाथों से बुद्ध की मूर्ति बनाई और उसे स्वर्णिम वस्त्र में लपेट दिया। साधिका जहां जाती, अपनी बुद्ध मूर्ति को हमेशा साथ रखती।

एक बार साधिका एक आश्रम में ठहरी हुई थी। आश्रम में अनेक बुद्ध मूर्तियां थीं। साधिका ने अपनी बुद्ध मूर्ति के सम्मुख अगरबत्ती जलानी चाही।

इस अगरबत्ती की सुगंध दूसरी मूर्तियों तक न पहुंचे, इसके लिए साधिका ने एक उपाय खोज निकाला। उसने एक नली बनाई और बुद्ध की नाक पर लगा दी।

इससे जलती हुई अगरबत्ती का धुआं सिर्फ बुद्ध मूर्ति की नाक तक पहुंचता था। हुआ ये कि साधिका के स्वर्णिम बुद्ध की नाक धुएं से काली हो गई और वे भद्दे लगने लगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App