जोगिंद्रनगर में निकाली साई बाबा की भव्य झांकी

By: Nov 17th, 2019 12:20 am

जोगिंद्रनगर – श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्त्वावधान से सनातन धर्मसभा मंदिर जोगेंद्रनगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी और श्री सत्य साई की पालकी के साथ शहर में निकली भव्य शोभायात्रा में शहर की दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। शहर की आरंभ सीमा गुरुद्वारा परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा का समापन शहर की परिक्रमा के साथ सनातन धर्मसभा मंदिर कथा स्थल में हुआ। यहां पर उपस्थित महिलाओं और पुरुषों ने भजन कीर्तन कर श्री सत्य साई और राधा कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ में रोजाना सुबह सात से 11 बजे तक पूजन मूलपाठ एवं जप होगा। दोपहर दो से पांच बजे तक आचार्य तिलक राज शर्मा श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का गुणगान करेंगे। 22 नवंबर को दोपहर चार बजे सत्य साई बाबा के जन्महोत्सव पर शहर में आकर्षक झाकियां निकाली जाएंगी। 24 नवंबर को साई भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्री सत्य साई सेवा समिति की अध्यक्ष गीतू सूद के अनुसार शहर में पहली बार सत्य साई बाबा के जन्महोत्सव पर भागवत भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आगाज किया गया है। लिहाजा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुगण कथा में उपस्थिति दर्ज करवाकर अपने जीवन को भक्तिमय बनाएं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में बैठने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रसाद आदि की भी व्यवस्था आयोजक समिति द्वारा की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App