ज्ञानलोक

By: Nov 19th, 2019 12:06 am
  1. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है?

(क) सुंदरबन का डेल्टा

(ख) नील नदी का डेल्टा

(ग) गंगा नदी का डेल्टा

(घ) अन्य

  1. विश्व का सबसे बड़ा बांध कौन सा है?

(क) बौल्डर बांध

(ख) भाखड़ा बांध

(ग) भव्य बांध

(घ) अन्य

  1. विश्व का सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश कौन है?

(क) भारत

(ख) भूटान

(ग) बांग्लादेश

(घ) रूस

  1. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है?

(क) रघुवंशम

(ख) कुरुक्षेत्र

(ग) महाभारत

(घ) रामायण

  1. विश्व में सबसे बड़ा द्वीप है?

(क) ग्रीनलैंड

(ख) आइसलैंड

(ग) जंबू द्वीप

(घ) अन्य

उत्तर 1 क 2 ग 3 क 4 ग 5 क

एक नंबर से ज्यादा फोन में चलेगा व्हाट्सऐप

व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स को मल्टिपल डिवाइस सपोर्ट दे सकता है। कुछ समय पहले ही डब्ल्यूएफबीटाइनफो की रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। इसी ब्लॉग की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप वर्जन 2.19.120.20 में व्हाट्सऐप मल्टी प्लेटफॉर्म सपोर्ट देखा गया है। इस नए मल्टी प्लेटफॉर्म फीचर के तहत अलग-अलग डिवाइस पर एक व्हाट्सऐप अकाउंट से लॉग इन करने का फीचर मिलेगा। अब तक आप एक व्हाट्सऐप अकाउंट सिर्फ एक ही स्मार्टफोन में यूज कर सकते हैं। हालांकि व्हाट्सऐप वेब अभी भी है, जिसे मोबाइल के साथ-साथ यूज कर सकते हैं। गौरतलब है कि व्हाट्सऐप की पालिसी, जिसके तहत एक अकाउंट एक टाइम पर सिर्फ एक ही फोन में यूज किया जा सकेगा, क्योंकि इस तरह हैकिंग का खतरा काफी कम होता है। इसलिए यह फीचर अगर कंपनी लाती भी है, तो इससे पहले काफी गहन टेस्टिंग की प्रक्रिया होगी।  हालांकि अब तक कंपनी ने डार्क मोड के बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन समय-समय पर इससे जुड़ी जानकारियां आ रही हैं और स्क्रीनशॉट भी लीक हुए हैं। 

डालना होगा वेरिफिकेशन कोड

डब्ल्यूएबीटाइनफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीटा वर्जन में एक रेजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन कोड का ऑप्शन देखा गया है। यानी जब भी आप किसी दूसरे डिवाइस से व्हाट्सऐप लॉग इन करने की कोशिश करेंगे, आपसे रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन कोड मांगा जाएगा। इसी तरह का रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन तब भी मिलेगा, जब यूजर एक साथ एक से ज्यादा डिवाइस में लॉग इन करेगा।

नई नियुक्ति

सुनील कुजूर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त

छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले पखवाड़े में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त सुनील कुमार कुजूर को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुजूर को  राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किए जाने का आदेश जारी हुआ और कुछ ही समय में उन्होंने  कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व गणेश शंकर मिश्रा इस पद पर थे, जिन्हें राज्य सरकार ने कुछ दिन पूर्व इस पद से हटा दिया था। मिश्रा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी थे। राज्य में पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय से अहम पदों पर सेवानिवृत्ति के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियुक्त होते रहे हैं। इसका विपक्ष में रहते कांग्रेस विरोध करती रही है, लेकिन उसने भी कुजूर की नियुक्ति के साथ ही पूर्व परंपरा को आगे बढ़ाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App