ज्ञानलोक

By: Nov 23rd, 2019 12:03 am
  1. विश्व में सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है?

(क) रूस

(ख) चीन

(ग) भारत

घ) संयुक्त राज्य अमरीका

  1. विश्व में सबसे लंबा नदी कौन सा है?

(क) नील नदी

(ख) नर्मदा नदी

(ग) गंगा नदी

(घ) बह्मपुत्र नदी

  1. विश्व की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है?

(क) सीकन सुरंग

(ख) माउंट सेनिस सुरंग

(ग) नॉर्वे सुरंग

घ) अन्य

  1. विश्व की सबसे बड़ी दीवार कौन सी है?

(क) बर्लिन की दीवार

(ख) चीन की महान दीवार

(ग) चौखंडी स्तूप की दीवार

(घ) अन्य

  1. विश्व का उच्चतम झरना कौन सा है?

(क) वेनेजुएला

(ख) टुगेला फॉल्स

(ग) युम्बिल्ला फॉल्स

(घ) थ्री सिस्टर्स फॉल्स

उत्तर : 1 ग 2 क 3 ग 4 ख 5 क

पेरेंट्स की आवाज में कहानियां सुनाएगा गूगल

गूगल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए नया असिस्टेंट फीचर लांच किया है, जिसका नाम माई स्टोरटाइम है। इसकी मदद से यूजर्स कहानियां पढ़कर रिकार्ड कर सकते हैं और बाद में उन्हें नेस्ट मिमी, नेस्ट हब और हब मैक्स जैसे डिवाइसेज से भी एक्सेस किया जा सकेगा। इस तरह पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए खाली वक्त में कहानियां रिकार्ड कर सकेंगे और बाद में बच्चे वे कहानियां सुन सकेंगे। वैंचरवीटा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को वर्किंग पेरेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। गूगल नेस्ट डिवाइसेस की मदद से पेरेंट्स की ओर से रिकार्ड किए गए स्टोरी चैप्टर्स बच्चे बाद में सुन पाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर मिलिट्री मेंबर जेनिफर ओलिवर से प्रेरित है, जिन्होंने सबसे पहले इंटरनेट मैसेज बोर्ड पर अपनी बेटियों के साथ यह आइडिया शेयर किया और बच्चों की कहानियों को इंटरनेट पर स्पेस दिया था। ओलिवर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था, आप माई स्टोरी टाइम डॉट कॉम विजिट करके एक प्राइवेट अकाउंट बना सकते हैं। अपने परिवार के लिए रिकॉर्डेड स्टोरीज की लाइब्रेरी तैयार की जा सकती है। एक बाद स्टोरी रिकार्ड होने के बाद उन्हें पेरेंट्स के साथ शेयर किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया होने पर गूगल असिस्टेंट को हे गूगल, टॉक टू माई स्टोरी टाइम कमांड देकर पर्सनल स्टोरीज सुनी जा सकती हैं। माई स्टोरी टाइम यूजर्स माइक्रोफोन की मदद से सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर स्टोरीज रिकार्ड कर सकते हैं या फिर एमपी3 ऑडियो फाइल्स भी अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर मिलने वाला एक टूल उनकी मदद करता है। गूगल का कहना है कि ऑडियो फाइल्स क्लाउड में सुरक्षित रूप से सेव रहती हैं और जिनसे फाइल्स को शेयर किया गया है, वही उन्हें ऐक्सेस कर सकते हैं।

नई नियुक्ति

जेएस पुरी पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जज

चंडीगढ़ – पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को एक नया जज मिल गया है। शुक्रवार को वकील जेएस पुरी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडीशनल जज के तौर पर पद की शपथ दिलाई गई। हाईकोर्ट आडिटोरियम में आयोजित एक सादे समारोह में चीफ जस्टिस रवि शंकर झा ने नए जज को पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या 50 हो गई है। मौजूदा समय में हाईकोर्ट में 49 जज कार्यरत हैं, जबकि जजों की प्रस्तावित संख्या 85 है। वर्तमान समय में हाईकोर्ट में 4.7 लाख केस लंबित है। हाईकोर्ट ने पांच वकीलों के नाम सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम को भेजे थे। इनमें सुवीर सहगल, गिरीश अग्निहोत्री, अलका सरीन, जेएस पुरी और कमल सहगल का नाम शामिल था। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App