ज्ञानलोक

By: Nov 27th, 2019 12:06 am
  1. विश्व का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक देश है?

(क) कनाडा

(ख) जायरे

(ग) संयुक्त राज्य अमरीका

(घ) इनमें से कोई नहीं

  1. विश्व में निकेल का सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन सा है?

(क) संयुक्त राज्य अमरीका

(ख) कनाडा

(ग) फ्रांस

(घ) चीन

  1. संसार में तांबा का अग्रणी उत्पादक है?

(क) बिटेन

(ख) भारत

(ग) न्यूजीलैंड

(घ) अमरीका

  1. विश्व का सर्वाधिक स्वर्ण उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?

(क) कनाडा

(ख) संयुक्त राज्य अमरीका

(ग) इंग्लैंड

(घ) दक्षिण अफ्रीका 

  1. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक है?

(क) मैक्सिको

(ख) भारत

(ग) कनाडा

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर 1 ख 2 ख 3 घ 4 घ 5 क

व्हाट्सऐप पर खुद गायब होंगे मैसेज

अब इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर भी भेजे गए मैसेज खुद से गायब हो जाएंगे। इस तरह का फीचर पहले से फेसबुक मैसेंजर में है। हालांकि इसके लिए मैसेंजर का सीक्रेट फीचर यूज करना होता है। अब इसी तरह का फीचर व्हाट्सऐप में लाया जा रहा है। व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए एक बीटा अपडेट जारी किया है। इस वर्जन में डिलीट मैसेज के नाम से ये फीचर देखा जा सकता है। इसके तहत मैसेज सेंड करने वाले यूजर्स इसे कुछ समय के लिए सेट कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले इस फीचर को डिसअपीसरिंग मैसेज के नाम से देखा गया था। लेटेस्ट बीटा वर्ज में सिर्फ गायब होने वाले मैसेज का फीचर है, बल्कि डार्क मोड का भी सपोर्ट दिया गया है। काफी लंबे समय से लोग डार्क मोड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी ये दोनों फीचर्स डिवेलपमेंट के स्टेज में हैं और इनकी टेस्टिंग की जा रही है। एंड्रायड के बीटा वर्जन 2.19.348 में ये फीचर्स देखे जा सकते हैं। फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसका स्टेबल वर्जन कंपनी कब जारी करेगी, लेकिन अगर आप अभी इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं या टेस्ट करना चाहते हैं तो आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप करना होगा। अगर आप चाहें तो एपीके मिरर से भी इस बीटा वर्जन को डाउनलोड करके टेस्ट कर सकते हैं। यहां लेटेस्ट बीटा वर्जन का एपीके फाइल मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके यूज कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के तहत एक मैसेज नहीं, बल्कि पूरा एक कनवर्सेशन डिलीट होगा और इसके लिए आप टाइमर सेट कर सकते हैं। फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि इसे सिर्फ ग्रुप चैट्स के लिए दिया जाएगा या सभी चैट्स के लिए होगा।

नई नियुक्ति

रणवीर गंगवा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष

रणवीर गंगवा मंगलवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। श्रीगंगवा को संविधान दिवस के अवसर पर बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के चुनाव के उपरांतबाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य सदस्यों ने श्रीगंगवा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App