ज्ञानलोक

By: Nov 6th, 2019 12:05 am
  1. विश्व का प्राचीनतम धर्म, जो अस्तित्व में है?

(क) बौद्ध धर्म

(ख) यहूदी धर्म

(ग) सनातन धर्म

(घ) पारसी धर्म

  1. विश्व का प्रथम नगर जिस पर परमाणु बम गिराया गया?

(क) लाओश

(ख) दिल्ली

(ग) हिरोशिमा

(घ) अन्य

  1. विश्व का प्रथम पुस्तक मुद्रित करने वाला देश कौन सा है?

(क) भूटान

(ख) आस्ट्रेलिया

(ग) भारत

(घ) चीन

  1. विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?

(क) एस भंडारनायके (लंका)

(ख) इंदिरा गांधी (भारत)

(ग) बेनजीर भुट्टो (पाकिस्तान)

(घ) गोल्डा मीर (इजराइल)

  1. विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है?

(क) इंडोनेशिया

(ख) अंडमान

(ग) स्कॉटलैंड

(घ) अन्य

उत्तर :  1 ग 2 ग 3 घ 4 क 5 क

फेसबुक ने जारी किया नया लोगो

फेसबुक ने बतौर पेरेंटल कंपनी अपना अलग लोगो जारी कर दिया है। कंपनी का यह लोगो फेसबुक ऐप के लोगो से अलग होगा। बताते चलें कि नए लोगों में सारे शब्द यानी लेटर्स कैपिटल में होंगे, जिसके तहत फेसबुक अंग्रेजी में लिखा मिलेगा। फेसबुक के अंतर्गत फेसबुक ऐप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, ओकुलस, वर्कप्लेस, पोर्टल और कैलिब्रा (डिजिटल करेंसी लिब्रा प्रोजेक्ट) आते हैं और इनका स्वामित्व भी फेसबुक के पास है। गौर करने वाली बात यह है कि फेसबुक का नया लोगो जीआईएफ में जारी किया गया है, यानी ये मूविंग है। ये फ्लैट फेसबुक लिखा है और कैपिटल लेटर्स हैं। चूंकि कंपनी ने इसका जीआईएफ जारी किया है, तो ये अलग-अलग कलर से फेसबुक के प्रोडक्ट्स को दर्शाता है। आने वाले हफ्तों में फेसबुक अपनी नई वेबसाइट के साथ अपने प्रोडक्ट्स और मार्केटिंग उत्पादों में नए ब्रांड का उपयोग करने लगेगा। साथ ही इस नए लोगो से कंपनी को फेसबुक ऐप से अलग पहचान मिलेगी।  फेसबुक के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी एंटोनियो लुसियो ने कहा, इस नए लोगो को खास ब्रांडिंग के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि लोगो के विजुअल को ऐप से अलग दिखाने के लिए कस्टम टाइपोग्राफी और कैपिटलाइजेशन का इस्तेमाल किया है। हम एक नए कंपनी के लोगो को पेश कर रहे हैं और आगे फेसबुक कंपनी को फेसबुक ऐप से अलग कर रहे हैं, जो अपनी ब्रांडिंग बनाए रखेगा। 

अभी नहीं आएगी सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट  

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं बोर्ड और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड की फेक डेटशीट सर्कुलेट हो रही है, जिस पर सीबीएसई की स्पोकपर्सन रमा शर्मा ने बताया कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2020 तय समय से पहले आ सकती है। बोर्ड आधिकारिक रूप से परीक्षा कार्यक्रम की विस्तार रूप से जानकारी देगा। जो इस साल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, वह समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चैक कर सकते हैं।

नई नियुक्ति

गुजरात में भाजपा के तीन विधायकों ने ली शपथ

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने हाल ही में हुए उपचुनाव में जीते सत्तारूढ़ भाजपा के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। श्रीत्रिवेदी ने लुनावाड़ा के विधायक जिग्नेश सेवक, खेरालु के अजमल ठाकोर और अमराईवाड़ी के जगदीश पटेल को शपथ दिलाई। छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के तीन तीन विधायक जीते थे। कांग्रेस विधायक बाद में शपथ लेंगे। 182 सीटों वाली विधानसभा में उक्त छह परिणामों को मिला कर कुल 179 विधायक हैं, जिनमें से 103 भाजपा के और 72 कांग्रेस के हैं। तीन सीटें इनके सदस्यों के अयोग्य ठहराए जाने के कारण और मामलों के अदालत में विचाराधीन होने के कारण अब तक रिक्त हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App