ज्योतिष हेल्पलाइन

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी?

                                                -अंजु, शिमला

आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावनाएं 15 सितंबर, 2020 और 14 अक्तूबर 2022 के मध्य बन रही हैं, इसके बावजूद 12 अगस्त, 2021 तक अभी समय संतोषजनक नहीं है। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए यलो सफ्फायर और फिरोजा पहनें।

मैं अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव कब कर सकता हूं? 

                                         – रविंद्र,सोलन

समय अभी 16 जून, 2020 तक आपके अनुकूल नहीं हैं, लेकिन 2020 के अंतिम चरण और 2021 के शुरुआत में नौकरी में बदलाव के संकेत बन रहे हैं। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मेरी नौकरी के विषय में क्या संभावनाएं बनती हैं?

                                              – नरेश, हमीरपुर

आपको नौकरी मिलने की संभावनाएं 2020 और 2021 के मध्य बन रही हैं। शीघ्रता के लिए लाल मूंगा और फिरोजा पहनें।

मैं विदेश कब जाऊंगा?         

                                               – ओम प्रकाश,ऊना

आपके विदेश जाने के संकेत तो उच्चस्तरीय बनते हैं,लेकिन इसके लिए अभी कुछ समय लग सकता है। बेहतर परिणामों के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरा विवाह कब होगा?         

                        – अजय सिंगला, कांगड़ा       

आपके विवाह होने की संभावनाएं 28 और 30 की उम्र में बन रही हैं। विवाह के बाद विदेश जाने के संकेत भी बन रहे हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए यलो सफ्फायर और नक्षत्र माणक पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899