झाकड़ी में नाबालिगा के साथ दुराचार

By: Nov 8th, 2019 12:30 am

रामपुर बुशहर – झाकड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग मानसिक तौर से विक्षिप्त लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पंद्रह बीस क्षेत्र के सरपारा गांव के प्रेम सिंह पुत्र रोशन लाल ने इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम प्रेम सिंह लड़की को बहला-फुसलाकर जंगल की तरफ ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। पीडि़ता 14 वर्ष की है। आरोपी को गुरुवार दोपहर बाद पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पेंटर का काम करता है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App