झारखंड भाजपा में बगावत, मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ेंगे मंत्री

By: Nov 18th, 2019 12:02 am

जमशेदपुर। झारखंड में एनडीए में फूट से जूझ रही भाजपा में अब बगावत का समाचार है। टिकट नहीं मिलने से नाराज खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ  चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह जमशेदपुर पूर्वी के साथ-साथ जमशेदपुर पश्चिमी से भी किस्मत आजमाएंगे। रविवार को उन्होंने कहा कि वह पूर्वी और पश्चिम दोनों विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम में बहुत सारे विकास कार्य किए गए हैं। इसे लुटेरे के हाथ मे नहीं जाने देंगे। पश्चिम में चुनाव की कमान कार्यकर्ता संभालेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App