टांडा अस्पताल को भेंट की व्हीलचेयर

By: Nov 21st, 2019 12:20 am

कांगड़ा – ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के उपप्रधान एवं समाजसेवी श्याम वर्मा ने मरीजों को राहत देने के लिए टांडा अस्पताल में व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई है। इसके लिए टीएमसी प्रशासन ने श्याम वर्मा का आभार प्रकट किया है। डीएमसी अस्पताल प्रशासन के चिकित्सा अधीक्षक ने उम्मीद जाहिर की है कि भविष्य में भी इस तरह की सेवाएं वे जारी रखेंगे। श्याम वर्मा ने बताया कि व्हीलचेयर मरीजों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। उल्लेखनीय है कि श्याम वर्मा समाज सेवा के कार्य में हमेशा तत्पर रहते हैं और उसका लाभ समाज के पीडि़त व असहाय  लोगों को मिलता रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App