टीहरा स्कूल के होनहार नवाजे

By: Nov 20th, 2019 12:20 am

सालाना समारोह के दौरान मुख्यातिथि मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया सम्मानित, रंगारंग कार्यक्रम का भी चला दौर

टीहरा –राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीहरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि आईपीएच, सैनिक कल्याण व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  विद्यार्थियों द्वारा मात्री वंदना से कार्यक्रम शुरू कर एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसका कार्यक्रम में आए हुए लोगों व अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। मुख्यातिथि द्वारा बच्चों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 11000 देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अहम भूमिका व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में साहिल गुलेरिया, अंजलि, कृष शर्मा, मेघा सोनी, स्वाति, विशाल, कृष कुमार, सचिन, शुभम, विपुल, सानिया, सिद्धांत, अक्षय राणा, प्रकृति, रिचा, अंकुश, स्वाति, दिनेश, दीया चौहान, जय प्रकाश साहनी, आदर्श, रोहित कुमार, राहुल चौहान, अमन, मोहित पठानिया, विपुल पठानिया, काव्य, पुनीत, करण पठानिया, साहिल गुलेरिया, दीक्षित चौहान, ऋषभ पठानिया, प्रिंस डोगरा, सचिन गुलेरिया, अभय ठाकुर, कार्तिक गुलेरिया, मनीष, सिद्धांत, मनीषा, दीक्षा, आरजू, अंचल, रिचा, सिमरन, तमन्ना, शिवानी, आदर्श, रिषभ, दिनेश, कनिका, मनीषा, पीयूष,  मोहित कुमार, बिपाशा, अभिषेक आदि शामिल रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के वीरेंद्र पठानिया, राजकुमार चौहान, दीनानाथ पठानिया, स्वदेश शर्मा, गोविंद राम, रमेश चंद्र पालसरा, रमेल चंद, चमनलाल, राजमल, अमर सिंह वर्मा, प्रवीण कुमार, ओम चंद, मदनलाल, हरनाम सिंह, कृष्ण चंद्र, एसडीओ विजय कुमार, बलदेव चौहान, भाग सिंह डोगरा, डॉक्टर सोहन सिंह, धर्म सिंह वर्मा, देवराज, राज कुमार, रमेश ठाकुर, राकेश, सुरेंद्र पठानिया, बृजलाल, एसएमसी के प्रधान रणवीर सिंह पठानिया, सुखदेव शर्मा, एसडीओ पीपी शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह, त्रिलोक चंद, पूर्ण चंद, प्रकाश चंद्र, व्यास देव चौहान, यशवंत सिंह प्रधानाचार्य, दीवान चंद सहित बच्चों के अभिभावक व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App