ठियोग में शह और मात की चाल चलेगा हिमाचली हुनर

By: Nov 20th, 2019 12:05 am

मंडी – 36वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शिमला के ठियोग शतरंज क्लब द्वारा 23 से 25 नवंबर तक लक्ष्मी नारायण मंदिर हॉल ठियोग  में करवाई जाएगी। स्पर्धा में वरिष्ठ वर्ग, बच्चे, महिलाएं, पुरुष, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक आदि कोई भी शतरंज प्रेमी भाग ले सकता है। प्रतिभागी हिमाचल का निवासी होना चाहिए। हिमाचल के बाहर से आने वाले खिलाडि़यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। स्पर्धा में प्रथम चार स्थानों पर रहने वाले खिलाडि़यों को नौ से 19 दिसंबर तक सिक्किम में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। संघ के सहसचिव हंस राज ठाकुर व राजकुमार शर्मा ने बताया कि पहले आठ स्थानों तक आने वाले खिलाडि़यों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। शतरंज में सीनियर नेशनल आर्बिटर  राजकुमार शर्मा इस प्रतियोगिता के चीफ  ऑर्बिटर होंगे। स्पर्धा में प्रदेश के करीब 40 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App