डीएवी चंबा में बाल दिवस की धूम

By: Nov 15th, 2019 12:20 am

चंबा- डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के प्रिंसीपल अशोक कुमार गुलेरिया ने पडिंत जवाहर लाल की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने भी चाचा नेहरू के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। प्रिंसीपल अशोक कुमार गुलेरिया ने प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App