डीएवी सरस्वतीनगर में नवाजे मेधावी

By: Nov 5th, 2019 12:20 am

डीएसपी रोहडू सुनील नेगी व डीएवी ठियोग के प्रधानाचार्य आरएल पाठक विशेष अतिथि के तौर पर रहे मौजूद

रोहडू -डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर सावड़ा में सोमवार को कक्षा एलकेजी से कक्षा पंाचवीं तक के छात्रों  का वार्षिक पारितोर्षिक वितरण समारोह  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रोहडू बी आर शर्मा  मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वहीं डीएसपी रोहडू सुनील नेगी व डीएवी ठियोग के प्रधानाचार्य  आरएल पाठक  विशेष अतिथि के तौर पर  मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट अतिथियों का हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा विधिवत रूप से द्वीप प्रज्वलन व मंगल मंत्रोचारण  के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य प्रवीण छाजटा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष निकम सिंह बाल्टू, नरवीर राठौर, सुषमा शर्मा, नायब तहसीलदार सरस्वती नगर रामेश्वर दत शर्मा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता विजय मच्छान, विद्युत विभाग से जोगेंदर सिंह काल्टा, लोक निर्माण विभाग से प्रेम पाल शर्मा विशेष रूप से उपथित रहे। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सर्वप्रथम श्वि स्तुति, नृत्य नाटिका, हिप हॉप डान्स, देश.भक्ति नाटक, फिल्मी नृत्य, पहाड़ी नृत्य, कायर, बॉलीवुड डांस, पंजाबी डान्स, डान्डिया नृत्य, देशभक्ति समूहगान, डोगरी लोक गीत, हिंदी नाटक, मैशअप, अंग्रेजी नाटक, भांगड़ा व पहाड़ी नाटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें शैक्षणिक क्षेत्र में  यूकेजी कक्षा के आरूषि नेगी, अस्मि तांटा ंनाय कोटवी, काव्यांश रावत, रीदान, काव्या परहेट, मायरा धौटा, सातविक शर्मा, मन्नत, मृणाल, हार्दिक, वैदवी, मन्नत चौहान, सारांश, शेवरिन चौहान कक्षा प्रथम के नक्श, सोनल केस्टा, अवनी, पार्थि राजटा, आकर्ष रिमटा, आहना जिंटा, त्रिवेणी शारटा, अनन्या ठाकुर, आर्यवीर सिंह, जन्नत शर्मा, मुनिष, इहान बसिंगटा, कक्षा तृतीय से अदिति चौहान, अदिति जगटा, रिजल, नैंसी, दक्ष, अवनिदीप, सना, रितविक, आरव, आषिमा, नैतिक तांटा, तनिशा, दिव्यांशु,  अनन्या, शिवांक, अपेक्षा, राजवर्धन चौहान, अरूंधति, दिव्यांशु, आशिमा, प्रतीक, आहना आदि सर्वश्रेष्ठ रहे। प्राइड मेकार सांस्कृतिक वर्ग में अदिति चौहान, अदिति जागटा, समृद्धि खनाषु, आशिमा शर्मा तथा खेल वर्ग में परिधि, स्वारा, राज, व  अंजुम तेगटा को सम्मानित किया गया। जनरल प्राफिशिएंसी पुरस्कार में केनिल मांटा, मैथिलि  हंसरेटा, रिदान बासिंगटा, मन्नत, हयांश चौहान, अवनि, कृतज्ञा, हर्षिता, लविष, त्रिवेणी, इहान, एवरिल, दक्ष, सुहाना, ऐश्वी, चिराग, अनन्या, नमन, वंशिका, स्पर्श, सेहाली, आयुशदीप, सृजन को सम्मानित किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App