‘तानाजी’: काजोल के फर्स्ट लुक का पोस्टर रिलीज, मराठी गेटअप में आ रहीं नजर

ऐक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ से एक और नया अपडेट सामने आया है। अब सोशल मीडिया पर फिल्म में काजोल के लुक का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाएंगी। फिल्म में अजय देवगन तानाजी का किरदार निभाएंगे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार यानी 19 नवंबर को रिलीज होगा।अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में काजोल मराठी गेटअप में नजर आ रही हैं। इसके अलावा पोस्टर में अजय देवगन के किरदार तानाजी को दिखाया गया है, वह मराठा झंडा पकड़े हुए खड़े हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ‘सावित्रीबाई मालुसरे- तानजी के साहस का सहारा… और उनके बल की शक्ति।’