तिरंगे में लिपटा पहुंचा लाडला, चीखों-पुकार से गुंज उठा शहीद मनीष का गांव।

By: Nov 20th, 2019 5:19 pm

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यहीं बाकी निशां होगा। कुछ ऐसा ही कुनिहार में देखने को मिला। 22 साल की उम्र में शहादत पाने वाले कुनिहार में दोची के रहने वाले मनीष ठाकुर का गांव उस वक्त चीखों-पुकार से गुंज उठा जब लाडले का प्रार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ घर की दहलीज पर पहुंचा। माहौल इतना गमगीन था कि हर आंख नम थी। हर आंखों से आंसूओं का सैलाब बह रहा था। माता मीरा देवी का तो रो-रो कर बुरा हाल है तो पिता रामस्वरूप ठाकुर बेसुध पड़े हंै। क्या परिजन, क्या रिश्तेदार, क्या ग्रामीण सभी इस वीर सपूत की शहादत पर सतब्ध है। शहीद मनीष ठाकुर का पार्थिव शरीर दोपहर बाद करीब अढ़ाई बजे कुनिहार पहुंचाया गया। गौर रहे कि डोगरा रेजिमेंट का यह जवान सियाचिन में डयूटी के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आने से शहीद हो गया था। युवा सैनिक मनीष ठाकुर करीब दो वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App