दीपिका ने रणवीर की मूंछ पर चलाई कैंची

बालीवुड के सुपरस्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बड़ी सादगी के साथ परिवारों के बीच मनाई। इस दौरान दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुईं, वहीं अब एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर दीपिका रणवीर के फैंस भी गजब के रिएक्शन दे रहे हैं, क्योंकि इस वीडियो में दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर की मूंछ जो उड़ा डाली है। वीडियो में दीपिका अपने पति रणवीर की मूंछों पर कैंची चलाती नजर आ रही हैं। मूंछ कटने पर जहां रणवीर सेड नजर आ रहे हैं, वहीं दीपिका अपनी जीत वाला रिएक्शन दे रही हैं। हालांकि बता दें कि यह वीडियो अभी का नहीं, बल्कि कुछ समय पहले का है, लेकिन तब भी दीपिका रणवीर के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ये जोड़ी शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘83’ में नजर आ आने वाली है। यह अपकमिंग फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्डकप के दौरान भारत को मिली जीत पर आधारित है।