दुनिया में सबसे ज्यादा खोजीं प्रियंका

By: Nov 22nd, 2019 12:05 am

बालीवुड से हालीवुड में अपना जलवा बिखरने वाली ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को चाहने वाले सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस है। हाल में ही हुए एक सर्वे में ये बात सामने आईं कि प्रियंका दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय सेलेब्रिटी बन गई हैं। इस नायाब बुलंदी को हासिल करने में प्रियंका ने बॉलीवुड के नामी बड़े सितारों शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन तक को पीछे छोड़ दिया है। एक ताज़ा सर्वे के मुताबिक बालीवुड की अपनी ‘देसी गर्ल’ को अक्टूबर 2019 में 2.74 मिलियन बार ऑनलाइन सर्च किया गया। इस लिस्ट में प्रियंका के बाद सलमान खान नाम शामिल है। सेमरूश ने हाल ही में एक सर्वेक्षण किया, जिसमें यह बताया गया कि किस भारतीय अभिनेत्री ने दुनिया भर के लोगों पर अधिकतम प्रभाव डाला है। इस इस सर्वे में  सबसे ऊपर नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस का था। यह स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्तूबर 2019 के बीच की है। साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा को 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया था। आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा को हर माह 4.2 मिलियन  लोग सर्च करते हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App