‘दोस्ताना 2’ शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन ने करण जौहर से लिया ‘आशीर्वाद’

By: Nov 10th, 2019 12:05 am

करण जौहर-कार्तिक आर्यनबॉलिवुड के ऐक्टर कार्तिक आर्यन लगातार अपने फिल्मी करियर आगे बढ़ रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन कॉमिडी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए है। चंडीगढ़ जाने से पहले कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन करण जौहर से आशीर्वाद ले रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, ‘मां दा लाड़ला चंडीगढ़ निकल गया!! धर्मा फिल्म की शुरुआत से पहले सभी ऐक्टर्स इस रिवाज को फॉलो करते हैं।’


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App