धर्मशाला में भिड़ेंगे पुलिस जवान, महिलाएं भी दिखाएंगी दम।

By: Nov 16th, 2019 12:50 pm

51 वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस स्पोर्टस मीट रविवार से मंगलवार तक आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के तीन रेंज के ५०० के करीब खिलाड़ी आठ प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे। महिला पुलिस जवानों के लिए भी पहली बार स्पोर्ट्स पुलिस मीट में छह इवेंट होंगे। महिला जवानों को उत्साहित करने के लिए पहली बार अनूठी पहल की गई है। अधिकारियों के लिए भी दो इवेंट करवाए जाएंगे, जिसमें। लोन टेनिस और बैंडमिंटन भी होगा। साथ ही उनकी मार्चपास्ट भी करवाई जाएगी। ५१वीं पुलिस स्पोर्टस मीट का शुभारंभ रविवार को सुबह ११ बजे राज्यपाल बंडारू दतात्रेय करेंगे। इसके बाद तीन दिन तक प्रदेश पुलिस की तीन रेंज नोर्दन सेंटर, साउथर्न रेंज व सेंट्रल रेंज के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें आठ गेम्स होंगी, जिसमें कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबाल, लोन टेनिस, बैडमिंटन, हैंडवाल होगी। पुलिस मीट का समापन मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। सीएम शाम को विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App