नंगल में जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धासुमन

By: Nov 15th, 2019 12:02 am

नंगल – ब्लॉक कांग्रेस नंगल की ओर से गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर नेहरू की याद में विशाल कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। ब्लॉक कांग्रेस नंगल के अध्यक्ष संजय साहनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह पधारे थे, जिन्होंने प. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष फूल मालाएं अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति के ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों को खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर नंगल नगर काउंसिल के चेयरमैन अशोक पुरी,ख् राकेश नैयर, उमांकांत, विद्या सागर, राकेश, कृष्ण देवी, डा.रविंदर, शशि संदल, वीना ऐरी, रोजी, अनिता, सोनिया सैणी, प्रदीप सोनी, दीपक नंदा, कपूर सिंह, इंदू बाला इत्यादि भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App