नंगल में याद किए गुरु नानन देव जी

By: Nov 13th, 2019 12:02 am

घाट साहिब में 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

नंगल – प्रथम पातशाही साहिब श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नंगल के एतिहासिक गुरुद्वारा घाट साहिब में आयोजित विशाल धार्मिक कार्यक्रम में हिसा लेने विशेष तौर पर पंहुच कर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में सजदा किया। इस मौके पर राणा केपी सिंह ने संगतों के रू-ब-रू होते हुए प्रथम पातशाही साहिब श्री गुरू नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलने व उनकी शिक्षा पर अमल करने का आह्वान किया। राणा केपी सिंह ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने संसार को जो रोशनी दिखाई उसने मानवता के कल्याण में एक नई दिशा दिखा कर कल्याण के मार्ग खोल दिए। गुरु महाराज ने पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने हेतु संसार को जो संदेश दिया, उसने प्रकृति को बनाए रखने में सबसे अहम भूमिका अदा की। राणा केपी सिंह ने कहा कि आज का दिन देश-विदेश में रहने वाले सभी भारत वासियों के लिए बहुत पवित्र दिन है, क्योंकि हम गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं और इस तरह के दिन हमारे जीवन में बहुत किस्मत से आते हैं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर जब पंजाब विधान सभा का विशेष सेशन बुलाया गया, तब पूरे विपक्ष ने एक जुटता का परिचय दिया। इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में 45 लाख रुपए की लागत से करवाए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर गुरुद्वारा घाट साहिब के अध्यक्ष जत्थेदार जगदेव सिंह कुक्कू, महासचिव जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश  नैयर, नगर काउंसिल चेयरमैन अशोक पुरी, ठेकेदार रजिंदर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी व अशोक स्वामीपुर इत्यादि भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App