नगर निगम में भी ई-विधान

By: Nov 6th, 2019 12:20 am

विधानसभा की तर्ज पर एमसी में भी शुरू होगी प्रणाली, पेपरलैस होगा काम

शिमला –विधानसभा की तर्ज पर अब शिमला नगर निगम ई-विधान प्रणाली लागू करने जा रहा है। शिमला नगर निगम के हाउस को पेपरलैस बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है और मार्च, 2020 से पहले यह व्यवस्था यहां लागू कर दी जाएगी। हिमाचल विधानसभा के अधिकारियों ने नगर निगम हाउस पेपरलैस बनाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। गौर हो कि विधानसभा के अधिकारियों ने नगर निगम की मासिक बैठक में ई-विधान को लेकर प्रेजेंटेशन दी और पार्षदों को ई-विधान कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। 4 नवंबर को पार्षद विधानसभा की कार्रवाई देखने जाएंगे। नगर निगम द्वारा ई-विधान को लेकर एनआईसीएसआई को फंड भी मुहैया करवा दिया है । ऐसे में  अब टाउन हाल में नगर निगम के हाउस के लिए सदन का विधानसभा की तर्ज पर पार्षदों की सिटिंग के लिए कार्य होगा और इसके लिए निगम जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगा। बताया जा रहा है मार्च से पहले एमसी में ई-विधान प्रणाली लागू होगी। विधानसभा ई-विधान आईटी के डायरेक्टर धर्मेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की तरफ से ई-विधान को लेकर आग्रह किया गया है। ऐसे में ई-विधान प्रणाली को लेकर निगम के मासिक बैठक में प्रेजेंटेशन दी है और इस पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का हाउस पेपरलैस होने पर देश में पहली नगर निगम बनेगी। उन्होंने कहा कि ई-विधान प्रणाली लागू होने से काफी फायदा होगा। ऐसे में मार्च से पहले ही निगम में यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। इसके लिए पार्षदों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।  इसके लिए राशि जारी कर दी गई है और इस पर करीब 50 लाख का खर्च आएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App