नया सिलेंडर लगाते वक्त लगी आग, परिवार के तीन लोग झुलसे।

By: Nov 8th, 2019 12:56 pm

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत समेला के उखला मतौली में रहने वाले चंद राम के लिए गुरुवार की रात दर्दनाक रही। दरअसल, चंदराम के घर में सिलेंडर फट गया। जिसके कारण चार कमरों का मकान और साथ लगती गोशाला जल कर राख हो गई। समेला के प्रधान अश्वनी कुमार से मिली जनकारी के अनुसार गुरुवार को रात करीब आठ बजे चंद राम अपने परिवार के साथ रसोई घर में थे। पुराना सिलेंडर खत्म था तो नया सिलेंडर लगा रहे थे कि अचानक सिलेंडर में आग लग गई। और चार कमरों का मकान और साथ लगती गोशाला जल कर राख हो गई। इस आगजनी से परिवार के तीन सदस्य भी जले हैं, जिन्हें बलद्वाड़ा अस्पताल में ले जाया गया। इस घटनाक्रम में चंद राम का लगभग छह लाख का नुकसान हुआ है ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App